‘भुवनेश्वर में इंजीनियरों का महाकुंभ’: Indian Engineers Federation की राष्ट्रीय आम सभा में जुटेंगे देशभर के सैकड़ों अभियंता
Bhubaneswar: देशभर के इंजीनियरों का बड़ा जमावड़ा 11 और 12 अप्रैल 2026 को भुवनेश्वर में होने जा रहा है। Indian Engineers Federation की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक और आम सभा में विभिन्न राज्यों से सैकड़ों अभियंता भाग लेंगे।
इंडेफ के प्रचार सचिव राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में देश के सातों प्रक्षेत्रों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, झारखंड समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इंजीनियर इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
संगठन की गतिविधियों की होगी समीक्षा
इस आम सभा में इंडेफ की पिछली गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी सत्र 2026-28 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
इंजीनियरों की समस्याओं पर मंथन
बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्रीय अभियंत्रण सेवाओं से जुड़े प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को विस्तार से रखेंगे। इन पर चर्चा के बाद संगठन स्तर पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
समाधान और सुझावों पर फोकस
दो दिवसीय इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग संवर्ग से जुड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समस्याओं के समाधान के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुझावों पर भी मंथन किया जाएगा।
इंडेफ की ओर से सभी नामित सदस्यों से इस अहम बैठक में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है, जिससे इंजीनियरिंग समुदाय की आवाज और मजबूत हो सके।







