Newshaat_Logo

तमिलनाडु में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, CM विजय की 'Zero Tolerance' नीति के तहत 7 अधिकारी सस्पेंड

TamilNadu:मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस'की नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार का कहना है कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
 
VIJAY THALAPATHY

TamilNadu: तमिलनाडु सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (GCC) के सात अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सभी सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.

Will Be With You Soon: Thalapathy Vijay

मुख्यमंत्री विजय ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार का कहना है कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में एक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन भी शुरू की है. इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं. सरकार का दावा है कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे.

तमिलनाडु सरकार की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा.