कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज सरकार और CJP के बीच बैठक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मुद्दा रहेगा प्रमुख
New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही छात्र युवा संघर्ष समिति (CJP) अपने रुख पर कायम है. शुक्रवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.
बैठक में सरकार की ओर से आंदोलन समाप्त करने और छात्रों की मांगों पर चर्चा का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन CJP ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि CJP की मांग पर सरकार ने बातचीत के लिए न्यूट्रल जगह पर मिलने पर सहमति जताई है. इस बैठक में आंदोलन से जुड़े मुद्दों और आगे के समाधान पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देर रात वीडियो जारी करना दिखाता है कि सरकार पर दबाव बहुत ज्यादा है. रांका ने कहा कि अगर सरकार युवाओं को लेकर गंभीर है तो सबसे सख्त कदम धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना होगा. उन्होंने बताया कि आज दोपहर 12:30 बजे जेपी नड्डा के साथ बैठक प्रस्तावित है, जबकि उससे पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.







