Newshaat_Logo

नैरोबी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 150 से अधिक कलाकारों ने दी प्रस्तुति

 
Kanya

भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केन्या की राजधानी नैरोबी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर को जैन भवन में आयोजित इस समारोह का आयोजन भारतीय उच्चायोग ने हिंदू काउंसिल ऑफ केन्या के सहयोग से किया

केन्या

कार्यक्रम में 150 से अधिक कलाकारों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक पेश की। वंदे मातरम् की थीम पर आधारित इन प्रस्तुतियों में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति को दर्शाया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए एकता में अनेकता की भावना को जीवंत किया और स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

केन्या

समारोह स्थल पर वंदे मातरम् के इतिहास और उसके महत्व को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस भव्य आयोजन में भारतीय मूल के 600 से अधिक लोगों के साथ भारत के मित्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।