Newshaat_Logo

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच फेक न्यूज पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक

New Delhi: डीसीपी सुमित झा ने कहा कि जांच में सामने आया है कि यही सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे और उस समय भी भ्रामक सूचनाएं फैलाने का प्रयास किया गया था. अब ये अकाउंट मौजूदा प्रदर्शन का फायदा उठाकर लोगों, विशेषकर छात्रों को गुमराह करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
 
national

New Delhi: राजधानी दिल्ली में जारी प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. पुलिस ने 400 से अधिक ऐसे पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कराया है, जो कथित तौर पर फर्जी खबरें और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर रहे थे.

400 Pakistani handles revived from Op Sindoor target NEET protests, being blocked: Delhi Police

मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (DCP) सुमित झा ने बताया कि इन सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए प्रदर्शन से जुड़ी गलत और भड़काऊ जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही थी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी जानकारी पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें और अफवाहों से दूर रहें.

डीसीपी सुमित झा ने कहा कि जांच में सामने आया है कि यही सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे और उस समय भी भ्रामक सूचनाएं फैलाने का प्रयास किया गया था. अब ये अकाउंट मौजूदा प्रदर्शन का फायदा उठाकर लोगों, विशेषकर छात्रों को गुमराह करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि साइबर टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की फर्जी या भड़काऊ सामग्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें और किसी भी संदिग्ध पोस्ट या संदेश को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें.

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.