Newshaat_Logo

NEET-PG 2026 Result OUT! जारी हुआ रिजल्ट, ऐसे करें चेक...

NEET-PG 2026:  NEET-PG 2026 में शामिल मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने 24 सितंबर 2026 को NEET-PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना परिणाम NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट में उम्मीदवारों का स्कोर और रैंक से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है.
 
NEET PG RESULT 2026

Education:  NEET-PG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

NEET PG 2026 Result Out: एनबीईएमएस ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट और कटऑफ,  ऐसे करें

NEET-PG परीक्षा का आयोजन मेडिकल स्नातकों के लिए MD, MS और DNB जैसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। रिजल्ट के साथ NBEMS ने इस साल की क्वालिफाइंग कटऑफ भी जारी कर दी है।

720 में से कितने नंबर पर पास?

NBEMS की ओर से जारी कटऑफ के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग अंक इस प्रकार हैं:

  • जनरल और EWS: 262 अंक यानी 50वां पर्सेंटाइल
  • जनरल PwBD: 244 अंक यानी 45वां पर्सेंटाइल
  • SC/ST और OBC: 226 अंक यानी 40वां पर्सेंटाइल

उम्मीदवार अपने रिजल्ट में प्राप्त अंक और रैंक से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

2.65 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल

इस साल NEET-PG परीक्षा में कुल 2,65,960 उम्मीदवार शामिल हुए। मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी।

जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। NBEMS ने यह भी स्पष्ट किया है कि विशेषज्ञों की समीक्षा में परीक्षा का कोई प्रश्न गलत नहीं पाया गया।

1 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

उम्मीदवारों के लिए पर्सनल स्कोरकार्ड और आधिकारिक आंसर-की 1 अक्टूबर 2026 से या उसके बाद उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन के जरिए इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि स्कोरकार्ड उपलब्ध होने के बाद उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि वेबसाइट पर स्कोरकार्ड सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा।

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दर्ज किए गए उत्तरों और सही उत्तरों का मिलान भी कर सकेंगे।

काउंसिलिंग के दौरान होगी दस्तावेजों की जांच

NEET-PG काउंसिलिंग और एडमिशन के दौरान उम्मीदवारों के MBBS/FMGE से संबंधित अंकों और विवरणों का सत्यापन आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर किया जाएगा।

यदि दस्तावेजों या आवेदन में दी गई जानकारी में किसी तरह की विसंगति या गलत जानकारी सामने आती है, तो संबंधित उम्मीदवार की पात्रता रद्द की जा सकती है।

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार NBEMS के हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।

NEET-SS 2025 की क्वालिफाइंग परसेंटाइल भी बदली

इस बीच NBEMS ने NEET-SS 2025 को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल को 50वें से घटाकर 30वें परसेंटाइल कर दिया है।

NBEMS ने 22 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में बताया कि यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र और सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर 2026 के आदेश के संदर्भ में लिया गया है।

इस बदलाव से NEET-SS 2025 में शामिल उम्मीदवारों की क्वालिफाइंग पात्रता पर असर पड़ेगा।