Newshaat_Logo

छठ के बाद वापसी की टेंशन खत्म! बरेली से पाटलिपुत्र के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का इंतजाम किया है. बरेली से पाटलिपुत्र के बीच आज विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. इससे बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. ट्रेन के रूट, बीच के स्टॉपेज और समय की जानकारी यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी. यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार ट्रेन की टाइमिंग और ठहराव की पुष्टि जरूर कर लें.

 
Railway

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. वही त्योहारों के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बरेली से पाटलिपुत्र के बीच एक दिन के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन 17 नवंबर की रात 11 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 3:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इससे बिहार लौटने वाले यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा.

रास्ते में इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04324 रात 12:32 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी. इसके बाद सीतापुर में रात तीन बजे और गोंडा में सुबह 5:45 बजे इसका आगमन होगा. आगे बढ़ते हुए ट्रेन सुबह 7:17 बजे बस्ती और 9:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

बिहार के इन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन

पूर्वांचल के बाद ट्रेन बिहार में प्रवेश करेगी. यहां सीवान में सुबह 11:17 बजे, छपरा में दोपहर एक बजे और दिघवारा में दोपहर 2:02 बजे पहुंचेगी. इन स्टेशनों से यात्रियों को सुविधा देते हुए ट्रेन निर्धारित समय पर शाम 3:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

कुल 19 कोच लगाए जाएंगे

इस विशेष गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के कुल 17 यात्री कोच होंगे. इनके अलावा दो एसएलआर कोच भी लगाए जाएंगे. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन केवल 17 नवंबर को बरेली से पाटलिपुत्र के बीच एकतरफा चलाई जाएगी.