चुनाव परिणाम के बाद बवाल पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन- किसी को नहीं बख्शा जाएगा
Kolkata: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने राज्य प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसा में शामिल लोगों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है. EC ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हिंसा में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. राज्य में केंद्रीय बलों की 500 कंपनियां तैनात की गई हैं. दूसरी ओर TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और हमलों के आरोप लगाए हैं. कई इलाकों में हिंसक झड़पों और मौतों की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

क्या कहा CEC ने?
CEC ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि
- किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
- दोषियों को चिन्हित कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए
- प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए
चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य के कई हिस्सों में
- झड़पें
- आगजनी
- तोड़फोड़
की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.
प्रशासन अलर्ट
राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि हालात पर काबू पाया जा सके.







