Newshaat_Logo

विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल बस में सवार, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करेंगे, मंडी हाउस में वकील भी कर रहे प्रदर्शन

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च शुरू हो गया है। राहुल समेत विपक्ष के नेता बस में सवार हैं
 
सुप्रीम कोर्ट

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च शुरू हो गया है। राहुल समेत विपक्ष के नेता बस में सवार हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव, आइसा की नेता नेहा बोरा भी शामिल हैं।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस विरोध प्रदर्शन को 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च' नाम दिया है। वहीं, मंडी हाउस में वकीलों का समूह पैदल मार्च कर रहा है।

दरअसल, विपक्षी दल कथित 'वोट चोरी', मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और सीईसी की भूमिका को लेकर पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था।

सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और कहा था कि कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।