Newshaat_Logo

बंगाल में 3 बजे तक 75% से ज्यादा वोटिंग, चुनावी उत्साह के बीच हिंसा और दुखद घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान एक ओर जहां रिकॉर्ड मतदान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर हिंसा और दुखद घटनाएं भी सामने आ रही हैं. मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के कंदरन इलाके में एक महिला मतदाता मतदान के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के बेटे सनी ने बताया, 'मेरी मां अपने भाई के साथ वोट डालने गई थीं. जैसे ही वह वोट डालने वाली थीं, वह बेहोश होकर गिर पड़ीं.
 
WEST BENGAL 2026

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को बंपर वोटिंग दर्ज की जा रही है. इस चिलचिलाती गर्मी में भी बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. वोटर्स में खूब उत्साह देखा जा रहा है. जहां बंगाल में अब तक 78 प्रतिशत से भी ज्यादा वोटिंग हुई है तो वहीं तमिलनाडु में वोटिंग का आंकड़ा 70 प्रतिशत पहुंच गया है.

भारी तनाव के बावजूद पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि तमिलनाडु में 70 फीसदी वोटिंग हुई. एक सीट पर तो अभी 87 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. समसेरगंज में 87.53 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं. साउथ दिनाजपुर में 81.49 परसेंट और सबसे कम कलिम्पोंग में 74.07 परसेंट वोटिंग हुई है.

बंगाल के किस जिले में कितनी वोटिंग?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक अलीपुरद्वार में  77.53%, बांकुरा में  79.88%, बीरभूम में 80.22 %, कूचबिहार में  79.26 %, दक्षिण दिनाजपुर में  81.49 %, दार्जिलिंग में  76.54 % और जलपाईगुड़ी में 78.92 % , मालदा में 76.22 %, मुर्शिदाबाद में 79.72%, पश्चिम वर्धमान में 75.44%, पश्चिम मेदिनीपुर में 81.07 %, पूर्वी मेदिनीपुर में 78.94 %, पुरुलिया में 75.97 %, उत्तरी दिनाजपुर में 77.32 %, झारग्राम में  81.04%, कैलिम्पोंग में 74.07 फीसदी वोटिंग हुई है.  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान एक ओर जहां रिकॉर्ड मतदान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर हिंसा और दुखद घटनाएं भी सामने आ रही हैं. मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के कंदरन इलाके में एक महिला मतदाता मतदान के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के बेटे सनी ने बताया, 'मेरी मां अपने भाई के साथ वोट डालने गई थीं. जैसे ही वह वोट डालने वाली थीं, वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. उनकी मौत मतदान केंद्र पर ही हो गई.' इस घटना से बूथ पर अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच राज्य में बम हमलों और झड़पों की खबरों ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है. कई जगहों पर क्रूड बम धमाकों में लोग घायल हुए हैं.