Newshaat_Logo

PM की अगुवाई में बनी हाई लेवल कमेटी में पटना के रत्नेश को मिली जगह, गजट नोटिफिकेशन से सियासी हलचल तेज

 
PM की अगुवाई में बनी हाई लेवल कमेटी में पटना के रत्नेश को मिली जगह, गजट नोटिफिकेशन से सियासी हलचल तेज

Newshaat Desk: देश के महापुरुष ज्योतिराव गोविंदराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति में पटना के रत्नेश कुमार को सदस्य बनाए जाने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस संबंध में जारी भारत के राजपत्र (Gazette of India) की अधिसूचना ने इस नियुक्ति को आधिकारिक मुहर दे दी है।

Bihar news

Bihar

इस समिति की अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जबकि इसमें कई बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है। समिति का उद्देश्य ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य और व्यापक तरीके से मनाना है।

जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह समिति 11 अप्रैल 2026 से लेकर 11 अप्रैल 2028 तक विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों की रूपरेखा तैयार करेगी। इसमें देश के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।

इसी कड़ी में पटना के रत्नेश कुमार को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। खुद रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

सियासी मायने भी अहम

रत्नेश कुमार का इस समिति में शामिल होना सिर्फ एक नियुक्ति नहीं, बल्कि इसे राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रत्नेश को इस स्तर की कमेटी में जगह मिलना उनके बढ़ते कद का संकेत माना जा रहा है।

क्या होगा असर?

इस समिति के जरिए देशभर में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के प्रतीक रहे ज्योतिराव फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की योजना है। साथ ही, इसमें शामिल सदस्यों की भूमिका आयोजन और नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण रहने वाली है।

आपको बता दें कि गजट में नाम आने के बाद रत्नेश कुमार की यह नई जिम्मेदारी न सिर्फ उनके लिए, बल्कि बिहार की राजनीति के लिए भी एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।