Movie prime

पीटी ऊषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुख...

Keral: पारिवारिक सूत्रों से इस खबर की पुष्टि की है. श्रीनिवासन के निधन की पुष्टि (30 जनवरी) देर रात करीब 1 बजे मौत हुई. वह थिक्कोडी पेरुमलपुरम स्थित आवास 'उषा' में गिर पड़े और बेहोश हो गए...
 
P.T. Usha's Husband Death

Keral: पूर्व ओलंपियन, भारतीय ओलंपिक संंघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन (67) का निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों से इस खबर की पुष्टि की है.

श्रीनिवासन के निधन की पुष्टि (30 जनवरी) देर रात करीब 1 बजे मौत हुई. वह थिक्कोडी पेरुमलपुरम स्थित आवास 'उषा' में गिर पड़े और बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत पास के पेरुमलपुरम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

श्रीनिवासन के मौत के समय पत्नी पीटी उषा घर पर नहीं थीं. वह संसद के बजट सत्र में हिस्सा ले रही थीं. जैसे ही उन्हें यह खबर मिली वह सेशन अटेंड करने के बाद अपने गृहनगर लौट गईं.
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं हुआ है. श्रीनिवासन वेंगाली थारावट्टी, कुट्टीक्कड़, पोन्नानी के नारायण और सरोजिनी के बेटे हैं. वह सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के रिटायर्ड DySP थे.
उन्होंने 1991 में अपनी दूर की रिश्तेदार पीटी उषा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा डॉ. उज्ज्वल विग्नेश है.
केंद्रीय कर्मचारी श्रीनिवासन ने हमेशा से पीटी उषा और उनके खेल को अपना समर्थन दिया. उन्हें पीटी उषा का सबसे बड़ा सहारा और उनकी उपलब्धियों के पीछे की प्रेरणा शक्ति माना जाता है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीज ने भी श्रीनिवासन के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्यसभा सदस्य और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट डॉ. पीटी उषा के पति श्री वी. श्रीनिवासन जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. उषा जी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना.