यूपी को मिली बड़ी कनेक्टिविटी: पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, उत्तर प्रदेश को बताया विकास की नई लाइफलाइन
PM Modi Inaugurates Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर है. यह परियोजना न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगी, बल्कि औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से भी गेमचेंजर साबित होगी.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे यूपी को तरक्की की राह पर ले जाएगा. पीएम ने भाषण की शुरुआत गंगा मइया की जय कहकर की. कहा कि उन्हें खुशी है कि इस express वे का नाम यूपी सरकार ने इसका नाम गंगा के नाम दिया है. बंगाल में खबर आ रही है कि भारी मतदान हो रहा है. बंगाल में लोग भयमुक्त होकर बंगाल में मतदान कर रहे हैं.

मैं बंगाल की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं. मैं बंगाल की जनता से अनुरोध करूंगा कि लोकतंत्र के इस पर्व में ऐसे ही भाग लें. कुछ समय पहले बिहार में हमने इतिहास रचा था. गुजरात के निकाय चुनाव में भी हमने 85 प्रतिशत जगहों पर जीत हासिल की है. पीएम ने कहा कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है.
पीएम मोदी ने कहा इस कि ये एक्सप्रेस वे देश के लिए वरदान साबित होगा. 36,000 करोड़ से ज्यादा की लागत से बना 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से गुजरेगा. यह 6 लेन का है और भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा.शाहजहांपुर के पास 3.5 किमी की हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जहां आपातकाल में फाइटर प्लेन उतर सकेंगे.यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर को सीधे दिल्ली और पूर्वांचल से जोड़ेगा. इससे लखनऊ से दिल्ली का सफर 6 घंटे में पूरा होगा.







