Newshaat_Logo

भवानीपुर में वोटिंग के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, हालात बेकाबू..ममता बनर्जी के घर के पास से गुजरे सुवेंदु अधिकारी, लगे ‘Go Back’ के नारे

West Bengal Elections 2nd Phase Voting: बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने भवानीपुर के जय हिंद भवन पोलिंग बूथ पर लाठीचार्ज किया.
 
BHAWANIPUR WEST BENGAL

West Bengal Elections 2nd Phase Voting: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है और 11 बजे तक 39.97% वोटिंग  हुई है. मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. इस दौरान कई जगह हिंसा और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की खबरें भी सामने आ रही हैं. आज तय हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. 

बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने भवानीपुर के जय हिंद भवन पोलिंग बूथ पर लाठीचार्ज किया.

भाबानीपुर और नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से महज 100 मीटर दूर एक सड़क से गुजर रहे थे, तो इलाके के स्थानीय लोगों ने "वापस जाओ" के नारे लगाने शुरू कर दिए.