दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज़, पूर्वांचल मोर्चा ने सरकार से की मुलाक़ात
New Delhi: दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियाँ अब तेज़ होती दिख रही हैं। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा ने आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और स्वास्थ्य व परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह से मुलाक़ात कर पूर्वांचली समाज की अपेक्षाओं को रखा।
बैठक में मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी, उपाध्यक्ष नलिन त्रिपाठी, मंत्री संजीव चौधरी, प्रवक्ता गौरव गोरखपुरी, सोशल मीडिया प्रमुख आशीष कुमार, दिवाकर झा, गजेंद्र सिंह और प्रेम प्रकाश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
“भव्य और अलौकिक रूप में हो छठ महापर्व”
प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व को भव्य, दिव्य और अलौकिक रूप से संपन्न कराने की ज़रूरत है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नए आयाम दे रही है, ऐसे में दिल्लीवासियों को इस बार छठ से बड़ी उम्मीदें हैं।
मंत्रियों का आश्वासन
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि समन्वय के साथ सभी विभाग मिलकर छठ की तैयारियों को आगे बढ़ाएँगे और इसके लिए जल्द ही एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।
वहीं स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य और परिवहन की सारी व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित की जाएँगी।
सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पूर्वांचल मोर्चा ने संकल्प लिया है कि छठ केवल आस्था का पर्व नहीं रहेगा, बल्कि यह सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणास्रोत बनेगा।







