Newshaat_Logo

चुनावी जीत के जश्न की तैयारी, दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में PM मोदी के स्वागत को लेकर हलचल तेज

Bengal Assembly Polls Results: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष के बिना संभव नहीं थी. मैं उन सभी को नमन करता हूं. उन्होंने वर्षों तक जमीनी स्तर पर काम किया, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया और हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया. यही हमारी पार्टी की असली ताकत है.'
 
pm modi

Bengal Assembly Polls Results:बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करके राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया. 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा. जनता की शक्ति की जीत हुई है. जनता ने सुशासन की राजनीति पर भरोसा जताया है. मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं. जनता ने बीजेपी को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम ऐसी सरकार देंगे जो समाज के हर वर्ग के लिए अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष के बिना संभव नहीं थी. मैं उन सभी को नमन करता हूं. उन्होंने वर्षों तक जमीनी स्तर पर काम किया, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया और हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया. यही हमारी पार्टी की असली ताकत है.'

बंगाल और असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बीजेपी कार्यकर्ता 'मोदी जी को जय श्रीराम' के नारे लगा रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच रहे हैं. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे.