Movie prime

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इन विभूतियों को भारत रत्न से करेंगी सम्मानित, सम्मान समारोह में CM नीतीश भी रहेंगे मौजूद

 

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस समारोह में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल होंगे। स्व. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने के लिए 30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित किया गया है। स्व. ठाकुर के पुत्र व जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर खुद इस सम्मान को प्राप्त करेंगे। इसको लेकर सीएम शुक्रवार की देर शाम दिल्ली पहुंच भी गए। मुख्यमंत्री का दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

वहीं, समारोह में भाग लेने के लिए स्व. कर्पूरी ठाकुर के अन्य परिजन भी शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी के प्रधान महासचिव व राजनीतिक सलाहकार के.सी. त्यागी ने इसे समाजवादियों के लिए बहुत बड़ा दिन बताया है। केन्द्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100 वीं जयंती के ठीक एक दिन पहले उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

आज पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को  भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा. 31 मार्च को दिल्ली में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा.31 मार्च को आडवाणी के आवास पर ही उन्हें भारत रत्न दिया जाएगा.सूत्रो की मानें तो कल खुद पीएम मोदी समेत पार्टी के कई अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं.31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजेंगे.

राष्ट्रपति भवन में आज सुबह 11 बजे भारत रत्न समारोह का आयोजन किया गया है। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन 5 विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। इसमें 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण पुरस्कार, 4 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए अतुलनीय योगदान देने वाली पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. इसमें 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण पुरस्कार, 4 पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे.