Movie prime

पांच दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेगी प्रियंका गांधी

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ आ रही हैं. इस बार प्रियंका गांधी लखनऊ पांच दिनों की दौरे पर आ रही है. इस दौरान प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा और जनसभाओं का रोड मैप तैयार करेंगी. इसके साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगी. 

आपको बता दे कि प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल हाउस में रुकेंगी जहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाएंगी, अगर बात करें तो यूपी कांग्रेस नवरात्रि से उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में प्रियंका गांधी के रैली के आयोजन की तैयारी कर रहा हैं जहां पर प्रियंका गांधी सरकार को घेरते हुए नजर आएंगी. वैसे बता दे कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव में अपने विपक्षी दलों सपा, बसपा और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को टक्कर देने की जोरो शोरों से तैयारी करने में लगी हुई है.