Newshaat_Logo

Tata Motors को फिर बंगाल लाने का वादा: शुभेंदु अधिकारी ने मोदी को बताया विकास और परंपराओं का प्रतीक

West Bengal: शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टाटा को हम फिर से बंगाल में लाएंगे, लेकिन उसके लिए उपयुक्त समय आने पर काम होगा. वर्तमान में सिंगुर की जमीन हमारे हाथ में नहीं है, हम जमीन मालिकों से बात करेंगे.
 
WEST BENGAL

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में उद्योगों की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी टाटा मोटर्स को एक बार फिर पश्चिम बंगाल लाने का प्रयास करेगी. शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य में उद्योग और निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी ऐसे नेता हैं जो विकास और परंपराओं के संरक्षण को साथ लेकर चलते हैं. उनके नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे, उद्योग और आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है.

Tata Motors Passenger Vehicles Share Price jumped 8 percent today check  experts views टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों को खरीदने की होड़, 8% चढ़ा  भाव, जानें एक्सपर्ट्स राय, Business Hindi

शुक्रवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम Tata Motors ने कहा कि टाटा को हम फिर से बंगाल में लाएंगे, लेकिन उसके लिए उपयुक्त समय आने पर काम होगा. वर्तमान में सिंगुर की जमीन हमारे हाथ में नहीं है, हम जमीन मालिकों से बात करेंगे. हमारे उद्योगमंत्री तापस राय इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है. कई प्रपोजल आ चुके हैं. उद्योग विभाग की मंत्री और सचिव के नेतृत्व में कमेटी गठन किया गया है. जल्द ही काम शुरू होगा. राज्य सरकार के खाली पदों को जल्द भरा जायेगा.

मुझसे बुरा मुख्यमंत्री कोई नहीं होगा' किस बात पर भड़के बंगाल CM शुभेंदु  अधिकारी Bengal CM Suvendu Adhikari said There will be no CM worse than me  what triggered this outburst PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस 12 वर्षों में उन्होंने देश के चहुंमुखी विकास के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल भुगतान, बुनियादी ढांचे के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और ‘गरीब कल्याण’ के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखा.

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक के शासनकाल में, मोदी सरकार ने देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. दुनिया के सबसे महान नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक देश की सेवा की है. वह खुद को प्रधानमंत्री के बजाय देश का सेवक बताना पसंद करते हैं. वह देश के लिए काम करते रहते हैं. एनडीए सरकार के 12 साल का मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण था – उन्होंने भारत की परंपराओं के साथ विकास को भी आगे बढ़ाया है.

अधिकारी ने कहा कि 12 वर्ष पहले देश में मात्र 74 एयरपोर्ट थे लेकिन आज 164 एयरपोर्ट हैं यानी मोदी जी ने 90 नये एयरपोर्ट बनाया. आज देश में 164 अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस देश के विभिन्न राज्यों को जोड़ने का काम कर रही है. इसके साथ ही स्वच्छ भारत के तहत 14 करोड़ टॉयलेट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 करोड़ घर 81 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है. जल जीवन मिशन के तहत पीने के साफ पानी से लेकर, उन्होंने किसानों को सम्मान और महिलाओं को घर चलाने की सुविधा देने की कोशिश की है. खेती का प्रोडक्शन 71 परसेंट बढ़ा है. दूध का उत्पादन 31.8 परसेंट बढ़ा है.