'राहुल दुनिया के सबसे बड़े झूठे', केरलम में अमित शाह ने कांग्रेस, एलडीएफ और यूडीएफ पर बोला तीखा हमला
अमित शाह ने केरलम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'पूरी दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं और राशनिंग लागू कर दी गई है। हालांकि, हमारे देश में न तो कीमतें बढ़ाई गई हैं और न ही राशनिंग की गई है।' शाह ने कहा, 'पेट्रोल, डीजल और गैस भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं, और यह मोदी जी के कुशल प्रबंधन का ही नतीजा है।'
अमित शाह ने आगे कहा, 'पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। बीजेपी की नीति बहुत स्पष्ट है- सभी के लिए न्याय, किसी का तुष्टीकरण नहीं। हम इसी के तहत देशभर में काम कर रहे हैं।' अमित शाह ने केरलम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैंने राहुल गांधी जी जैसा झूठा इंसान कभी नहीं देखा। केरल में उन्होंने दावा किया कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। वे सही कह रहे हैं, क्योंकि कीमत बढ़कर 460 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, ऐसा केरल में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुआ है।'
अमित शाह ने कहा, 'जिन लोगों ने सबरीमाला मंदिर का सोना लूटा है, उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए। न तो यूडीएफ और न ही एलडीएफ उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगा। एनडीए सरकार को चुनिए और हम सोने की चोरी करने वालों को सिर्फ दो महीनों के अंदर सलाखों के पीछे डाल देंगे।'







