Newshaat_Logo

राहुल बोले- विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात, इसमें कोई भी आ सकता है, आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में..

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. 
 
राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों से ज्ञानेश कुमार की नींद उड़ गई है. राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे. ज्ञानेश कुमार के साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि सरकार के 200 अफसर उनके संपर्क में हैं और उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं. 

राहुल गांधी ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार आपकी नींद उड़ गई है. हम आपको बख्शेंगे नहीं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है.'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार के 200 अफसर विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, 'आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं.'

राहुल ने कहा है कि उनका प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। इसे लेकर कांग्रेस ने आज के प्रदर्शन से ही तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने आज के मार्च के लिए संगठन स्तर पर तैयारी की है। कांग्रेस के चारों मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। सभी नेता प्रतिपक्षों और सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों को भी दिल्ली बुलाया गया है। सभी राज्यों से कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ा टेंट लगाकर कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था की गई है।

राहुल ने कहा, 'मुझे मेरी बहन कहती है कि प्लान करना चाहिए। मैंने कहा कि तुम समझती नहीं हो। ये शिव का तांडव है। इसमें प्लानिंग नहीं होती। आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। कोई प्लान की जरूरत नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'आप क्या सोचते हैं कि आकाशवाणी भवन में हमने प्लान बनाया था। रिजल्ट प्लान से आया या नॉन-प्लान से आया। ये शिव की बारात है। इसमें कोई भी आ सकता है। बस, दिखाना है। आडवाणी की यात्रा में रथ था, उसमें राजा था। उसमें ऑपरेटर था। राजा चल रहा था। राजा रथ में चल रहा था, प्रजा पीछे चल रही थी।'

राहुल ने कहा, 'आज का मार्च 1.30 बजे से बाराखंभा से शुरू होगा। सभी लोग आ सकते हैं। संविधान की रक्षा कीजिए। नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी नहीं है।'

उन्होंने कहा, ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो 3 बजे जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।'