Newshaat_Logo

फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, उत्तर बंगाल जाने वाली ट्रेनों पर ब्रेक! Flight Fare आसमान छू रही

Farakka: पश्चिम बंगाल के फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसने की घटना के बाद उत्तर बंगाल का रेल संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ट्रैक को नुकसान पहुंचने के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
 
KOLKATA

Farakka: भारी बारिश के बाद न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर भूस्खलन होने से उत्तर बंगाल का रेल संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया है। गुरुवार रात से उत्तर बंगाल जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ट्रैक पर हुए भूस्खलन के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

many Trains Cancelled and Diverted after New Farakka Express Derailment |  न्यू फरक्का ट्रेन दुर्घटना: यात्रियों की बढ़ी परेशानी 5 ट्रेनें रद्द और कई  रेलगाडि़यों के रूट में ...

रद्द होने वाली ट्रेनों में गौर एक्सप्रेस, दार्जिलिंग मेल, कंचनकन्या एक्सप्रेस, सियालदह-हल्दीबाड़ी दार्जिलिंग मेल और सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कई ट्रेनें रद्द रह सकती हैं।

उत्तर बंगाल जाने वाली सिर्फ एक ट्रेन का विकल्प

रेल सेवा बाधित होने के बीच उत्तर बंगाल की ओर शुक्रवार को एक ट्रेन चलने की जानकारी है। उत्तर बंगाल एक्सप्रेस बोंडेल-कटवा-अजीमगंज-न्यू फरक्का रूट से होकर गुजरेगी।

हालांकि, एक सीमित ट्रेन सेवा के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने पहले से छुट्टियों, घूमने या घर लौटने की योजना बनाकर टिकट बुक किए थे। ट्रेनें रद्द होने से अब उनके सामने यात्रा का वैकल्पिक रास्ता तलाशने की चुनौती है।

फ्लाइट बनी विकल्प, लेकिन किराए ने बढ़ाई चिंता

ट्रेनों के रद्द होने के बाद उत्तर बंगाल जाने के लिए यात्रियों के पास हवाई यात्रा का विकल्प मौजूद है। कोलकाता एयरपोर्ट से बागडोगरा के लिए सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।

लेकिन रेल सेवा बाधित होने के बीच हवाई टिकटों की कीमत में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को बागडोगरा के लिए उपलब्ध कुछ उड़ानों का किराया यात्रियों के बजट पर भारी पड़ सकता है।

इंडिगो की बागडोगरा के लिए दो उड़ानें

शुक्रवार को कोलकाता से बागडोगरा के लिए इंडिगो की दो उड़ानें उपलब्ध हैं।

पहली उड़ान सुबह 7:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी। इसका टिकट किराया करीब ₹8,506 बताया गया है। वहीं दूसरी उड़ान दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी, जिसका किराया करीब ₹14,000 तक पहुंच गया है।

एयर इंडिया की कई उड़ानें, किराया अलग-अलग

एयर इंडिया की ओर से भी कोलकाता से बागडोगरा के लिए कई उड़ानों का विकल्प उपलब्ध है। इनमें कुछ सीधी उड़ानें हैं, जबकि कुछ फ्लाइट्स दिल्ली या अन्य शहरों में स्टॉपओवर के साथ बागडोगरा पहुंचेंगी।

उपलब्ध विकल्पों में सुबह 6:55 बजे की उड़ान शामिल है, जो मुंबई के रास्ते बागडोगरा पहुंचेगी। इसका किराया करीब ₹15,290 बताया गया है।

इसके अलावा सुबह 7 बजे रवाना होने वाली एक फ्लाइट दिल्ली में स्टॉपओवर के बाद दोपहर 2:25 बजे बागडोगरा पहुंचेगी। इस यात्रा में करीब 7 घंटे 25 मिनट लगेंगे और किराया करीब ₹14,141 बताया गया है।

सुबह 9:55 बजे और 10:30 बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी दिल्ली के रास्ते बागडोगरा जाएंगी। इनका किराया करीब ₹13,941 बताया गया है।

वहीं शाम 6:20 बजे रवाना होने वाली एक फ्लाइट करीब 7:25 बजे बागडोगरा पहुंचती है। इसका किराया करीब ₹4,374 बताया गया है।

असम के रास्ते भी उत्तर बंगाल पहुंचने का विकल्प

रेल और बागडोगरा की महंगी फ्लाइट के अलावा यात्रियों के पास एक और विकल्प है। वे कोलकाता से असम के रूपसी एयरपोर्ट तक फ्लाइट ले सकते हैं और वहां से सड़क मार्ग के जरिए उत्तर बंगाल जा सकते हैं।

शुक्रवार, 4 सितंबर को कोलकाता से रूपसी के लिए सुबह 11:30 बजे एक उड़ान उपलब्ध है, जो दोपहर 1:20 बजे रूपसी पहुंचेगी। इसके बाद सड़क मार्ग से उत्तर बंगाल पहुंचने में करीब चार घंटे लग सकते हैं।

यात्रियों पर दोहरी मार

फरक्का में रेलवे लाइन पर भूस्खलन के कारण जहां उत्तर बंगाल की ओर जाने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं, वहीं अचानक यात्रा का विकल्प बदलने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराया भी चिंता का कारण बन गया है।

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करने से पहले ताजा शेड्यूल, उपलब्धता और किराए की पुष्टि जरूर कर लें। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रेल सेवा बहाल होने के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।