Movie prime

महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत पर संजय सरावगी का बयान, कहा- जनता ने मोदी नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा

 
महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत पर संजय सरावगी का बयान, कहा— जनता ने मोदी नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा

National News: महाराष्ट्र में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति को मिली प्रचंड सफलता पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस जीत को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे जनता का स्पष्ट और मजबूत संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की नीतियों पर भरोसा करती है और उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहती है।

संजय सरावगी ने कहा कि यह जनादेश किसी एक चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि डबल इंजन सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए कार्यों की सार्वजनिक स्वीकृति है। जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को चुना है।

उन्होंने इस जीत के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण सहित महायुति और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सरावगी ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की नीतियों ने इस सफलता को संभव बनाया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि महायुति की यह जीत महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा देगी और आने वाले समय में राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगी।