नौकरी की राह देख रहे अभ्यर्थियों को झटका, पश्चिम बंगाल SSC ने काउंसलिंग प्रक्रिया रोकी
Kolkata: पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने कक्षा 11वीं-12वीं के लिए 2nd SLST (AT), 2025 के तहत चयनित और पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी है। काउंसलिंग 14 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

अगले आदेश तक स्थगित रहेगी काउंसलिंग
WBSSC की ओर से जारी नये नोटिस में बताया गया है कि Class XI-XII के लिए 2nd SLST (AT), 2025 के empanelled candidates की counselling process को फिलहाल स्थगित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया अगले निर्देश तक शुरू नहीं होगी।
11 अगस्त को जारी हुआ नोटिस
काउंसलिंग स्थगित करने संबंधी नोटिस 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इसमें मेमो नंबर 1418/7016/CSSC/ESTT/2026 का उल्लेख किया गया है। आयोग ने नोटिस के माध्यम से सभी संबंधित अभ्यर्थियों और पक्षों को काउंसलिंग स्थगित किए जाने की जानकारी दी है।
4 अगस्त को जारी हुआ था काउंसलिंग का शेड्यूल
इससे पहले WBSSC ने 4 अगस्त 2026 को मेमो नंबर 1364/7016/CSSC/ESTT/2026 जारी किया था। इसमें 14 अगस्त से 11वीं-12वीं स्तर के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित करने की जानकारी दी गयी थी।
अब नये आदेश के बाद निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया को अगले आदेश तक टाल दिया गया है।
अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार
काउंसलिंग स्थगित होने के बाद 2nd SLST (AT), 2025 के XI-XII स्तर के empanelled candidates को अब आयोग के अगले निर्देश का इंतजार करना होगा। फिलहाल काउंसलिंग की नई तारीख घोषित नहीं की गयी है।
इस फैसले से उन अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ सकती है, जो चयन और पैनल में शामिल होने के बाद काउंसलिंग के जरिए आगे की नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। नई तारीख और आगे की प्रक्रिया को लेकर WBSSC के अगले आदेश का इंतजार रहेगा।







