Movie prime

पंजाब में सिद्धू ने किया ऐलान, कहा- हर महिला को 2 हजार महीने और 8 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे

 

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा ऐलान किया हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर 5वीं और 10वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को क्रमश: 5000 और 15000 रुपये दिए जाएंगे.

आपको बता दे कि सिद्धू ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो हर महिला को 2 हजार महीने और आठ गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे. इतना ही नहीं सिद्धू ने आगे कहा  'पांचवीं से लेकर 10वीं तक पढ़ाई कर रही लड़कियों को 5000 रुपये देंगे, 10वीं पास बच्चियों को 15000 दिए जाएंगे. 12वीं पास लड़कियों को 20000 रुपये दिए जाएंगे. कॉलेज के दाखिला पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी मिलेगी.

Read more at: https://newshaat.com/bollywood/john-abraham-his-wife-and-director-ekta-kapoor-positive/cid6163062.htm