Newshaat_Logo

किसी के 6 बच्चे तो किसी की 5 बेटियां... दिल्ली अग्निकांड की दर्दनाक कहानी

दिल्ली के विश्वास नगर में हुए भीषण अग्निकांड ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के दो गांवों में मातम पसरा दिया है. जैतीपुर क्षेत्र के अमईपुर सड़ा और बिलगरी गांव के पांच युवक रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे. शनिवार देर रात ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान कमरे में आग लग गई, जिसमें चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया. मृतकों में अशोक, साधुराम, महेंद्र और लालाराम शामिल हैं. हादसे ने कई परिवारों को बेसहारा कर दिया है. किसी के छह बच्चे हैं तो किसी की पांच मासूम बेटियां.
 
dill

UP: दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के दो गांवों में मातम पसरा दिया है। जैतीपुर क्षेत्र के अमईपुर सड़ा और बिलगरी गांव के पांच युवक रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गए थे, लेकिन ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगी आग ने उनकी जिंदगी और परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

जाजपुर में भयंकर अग्निकांड! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो मासूम  बच्चे भी शामिल; एक की हालत गंभीर - India TV Hindi

हादसा दिल्ली के विश्वास नगर की गली नंबर 11 में शनिवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि पांचों युवक एक किराये के कमरे में रहते थे। कमरे में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई। उस समय सभी सो रहे थे। देखते ही देखते आग और धुएं ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

दीपावली के आसपास काम की तलाश में गए थे युवक

जानकारी के मुताबिक, अमईपुर सड़ा गांव के अशोक (35), साधुराम (45), महेंद्र (35) और ठाकुर (55) तथा पड़ोसी गांव बिलगरी के लालाराम (30) दिल्ली में मजदूरी और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सभी दीपावली के आसपास रोजगार की तलाश में दिल्ली पहुंचे थे। हादसे की खबर रविवार सुबह गांव पहुंची तो परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

किसी के छह बच्चे तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

इस हादसे ने पांच परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। अशोक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी गुड्डी, बुजुर्ग मां और छह बच्चे हैं। वहीं, साधुराम की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो चुका था। वह अकेले अपने छह बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

महेंद्र की पत्नी का भी दो साल पहले निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में बुजुर्ग मां और छोटा भाई ही उनका सहारा थे। उनकी मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति पर संकट खड़ा हो गया है।

बेटे की शादी के कुछ दिन बाद ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ठाकुर (55) के परिवार में बेटे की शादी की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि यह हादसा हो गया। उनके बेटे हरिप्रसाद की शादी 20 नवंबर को हुई थी। परिवार पर कर्ज होने के कारण ठाकुर दो दिन पहले ही ई-रिक्शा चलाने दिल्ली गए थे। हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पांच मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

बिलगरी गांव के लालाराम (30) की पत्नी का करीब तीन साल पहले निधन हो गया था। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और पांच बेटियां हैं। बेटियों की उम्र महज 3 से 10 साल के बीच है। पिता की मौत की खबर ने इन मासूम बच्चियों से उनका सबसे बड़ा सहारा छीन लिया।

दो गांवों में पसरा सन्नाटा, परिवारों के सामने भविष्य की चिंता

दिल्ली के इस अग्निकांड ने अमईपुर सड़ा और बिलगरी गांव के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। किसी परिवार के सामने छह बच्चों की परवरिश की चुनौती है तो कहीं बुजुर्ग मां के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन हर घर में अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

रोजगार की तलाश में दिल्ली गए इन युवकों की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और कामकाजी जगहों पर आग से बचाव के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।