Movie prime

योगी सरकार के मंत्री का बयान, कहा- दिल्ली के JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल

 

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने जेएनयू को लेकर विवादित बयान दिया. रघुराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है. इतना ही नहीं उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता वहां जाते है. 

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए  केंद्रीय  गृहमंत्री और बीजेपी के अहम रणनीतिकार अमित शाह यूपी के तूफानी दौरे पर हैं. वहीं आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अलीगढ़ के संत फिदेलिस स्कूल के पास के मैदान में चुनावी रैली को संबोधित किया. इसी रैली में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बयान देते हुए कहा कि, दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है. और वहां राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता जाते है. 

Read more at: https://newshaat.com/national-news/national-top-5-news/cid6142544.htm