Newshaat_Logo

पेपर लीक करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं: पीएम मोदी

 
पेपर लीक करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं: पीएम मोदी

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि युवाओं का कल्याण और उनका भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार संस्थाओं को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग देश के युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का लक्ष्य पेपर लीक जैसे मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करना और दोषियों को सख्त सजा दिलाना है।

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों के बीच लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है। सरकार की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए मामलों की जल्द सुनवाई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की पहल को युवाओं के भविष्य की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।