द्वारका कांड पर सख्त रुख: पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री, बोले- ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा’
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बेटे का असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
‘दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जांच में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
क्षेत्रवाद पर भी कड़ा संदेश
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश के हर कोने से आए लोगों का घर है। यहां रहने वाला हर व्यक्ति दिल्लीवासी है और परिवार का हिस्सा है। उन्होंने दो टूक कहा कि क्षेत्रीयता के नाम पर हिंसा या भेदभाव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस बयान के बाद साफ है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।







