Newshaat_Logo

बंगाल में तेज हवाओं और बारिश की संभावना, कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Kolkata: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
 
KOLKATA

Kolkata: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

UP Weather Update: यूपी में आज और कल बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए IMD  का ऑरेंज अलर्ट - UP Orange Alert imd Rain update weather latest news  prayagraj lucknow Kanpur

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.

IMD Rainfall Alert: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश,  रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी कर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी - IMD Rainfall Alert  Monsoon 2022 UP ...

हर इलाके में अलग-अलग मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश तट तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो झारखंड और ओडिशा से होकर गुजर रही है. इसी कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिल रहे हैं. समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

Cyclone Tej:'खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान', Imd ने लोगों को  तटों पर न जाने की दी सलाह - The Meteorological Department Said That Cyclone  'tej' May Turn Severe By Sunday

दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान की आशंका

मंगलवार को पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और पश्चिम बर्धमान में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि, कुछ स्थानों पर आंशिक बादल और हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से शुक्रवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है.

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! इस दिन हो सकती है बर्फबारी और बारिश  - the weather in himachal pradesh will deteriorate again-mobile

रविवार से मौसम होगा सामान्य

कोलकाता के अलावा बीरभूम, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, हुगली और दक्षिण 24 परगना में कालबैसाखी की स्थिति बन सकती है. शनिवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट आंधी और बारिश जारी रह सकती है, जबकि रविवार से मौसम में सुधार होने की संभावना जतायी गयी है.

Bihar Weather Report heavy rain alert in bhgalpur katihar and kishanganj  बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे  बदरा; मौसम का हाल, Bihar Hindi

उत्तर बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश

उत्तर बंगाल में अगले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है, लेकिन बुधवार से इसकी तीव्रता कम होने लगेगी. मंगलवार के लिए जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दार्जिलिंग से मालदा तक सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा चक्रवात दित्वा, IMD ने जारी किया भारी बारिश और  तूफान का अलर्ट - Cyclone Ditwaha is moving towards South India IMD issued  heavy rain and storm

उत्तर बंगाल में धीरे-धीरे थमेगी बारिश

बुधवार को दक्षिण दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, गुरुवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार के बीच उत्तर बंगाल में बारिश धीरे-धीरे कम होगी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है.