Newshaat_Logo

तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा? मतगणना से तय होगा मुख्यमंत्री का नाम

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों के बाद शाम तक यह साफ हो जाएगा कि सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा.
 
ASSEMBLY ELECTION RESULT 2026

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों के बाद शाम तक यह साफ हो जाएगा कि सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा.

Puducherry Assembly Election 2026: Puducherry Vidhan Sabha Chunav Date,  Photos, Videos, News in Hindi | पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 - AajTak

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) गठबंधन के बीच माना जा रहा है. वहीं अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है. राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें मतदाताओं ने रिकॉर्ड 85 फीसदी से ज्यादा वोट डाले. मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए गठबंधन के बीच है. हालांकि, एग्जिट पोल में थलापति विजय की पार्टी टीवीके को मिलने वाली बढ़त ने इस बार चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है. 

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी आज फैसला होगा. यहां सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस–NDA गठबंधन की अग्निपरीक्षा है. मुख्यमंत्री एन. रंगासामी दोबारा सरकार बना पाएंगे या सत्ता परिवर्तन होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.