तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: स्टार्स ने निभाया लोकतांत्रिक फर्ज, रजनीकांत–धनुष ने किया मतदान..सुबह 9 बजे तक 17.69% मतदान
Tamil Nadu Election 2026 Voting: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से लोग मतदान कर रहे हैं. शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे. सुबह 9 बजे तक राज्यभर में 17.69% मतदान दर्ज हुआ, जबकि चेन्नई में 16.51% वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती घंटों में लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला.
एक्टर रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे और लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की.
तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता धनुष ने चेन्नई के कामराजर रोड कॉर्पोरेशन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के वोटिंग जारी है. सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पर पहुंचकर मतदान किए. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. सुबह 9 बजे तक लगभग 17.69% प्रतिशत वोट पड़े है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने कहा, "जिस तरह मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, उसी तरह हर किसी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए; यह जरूरी है।"







