Newshaat_Logo

दिल्ली-NCR में तापमान फिर 45°C के करीब, IMD बोला- अगले कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी

Delhi Weather Update: IMD ने कहा है कि सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं हो रही, जिससे उमस और गर्मी दोनों लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर है, इसलिए जल्द राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है.
 
DELHI WEATHER UPDATE

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताते हुए हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है. राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR क्षेत्र में लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है.

भीषण गर्मी का टूट रहा कहर, सरकार ने मजदूरों और कर्मचारियों के लिए जारी किए  दिशानिर्देश - scorching heat troubling people imd heatwave alert centre  issues advisory for labourers ...

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. दोपहर के समय लू चलने की संभावना है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

IMD ने कहा है कि सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं हो रही, जिससे उमस और गर्मी दोनों लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर है, इसलिए जल्द राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है.

इन दिनों भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं. कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल है.

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप... अगले छह दिनों तक लू चलने की आशंका, 42  डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! - Delhi records high of 38 deg C heatwave likely  over next six

इस बीच बीते दिन यानि रविवार को दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर बरकरार रहा. साफ आसमान और तेज धूप के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ. हवा में नमी का स्तर 52 से 16 प्रतिशत रहा. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री के लिहाज से रिज एवं आयानगर सबसे गर्म इलाके रहे.

भीषण गर्मी के बीच रोज खाएं ये 3 चीज, शरीर को छू नहीं पाएगी लू - orange  cucumber and watermelon should be included in diet to get rid of severe  heat wave

आज के मौसम का हाल

भीषण गर्मी के बीच अभी तीन दिन और राजधानी में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने 27 मई तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज सोमवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय आसमान साफ रहेगा. दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए सकते हैं. कहीं कहीं लू चलेगी. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली सतही हवाएं भी चलने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सिस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7: 30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 178, गुरुग्राम में 167, गाजियाबाद में 175, ग्रेटर नोएडा में 162 और नोएडा में 158 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है.