Newshaat_Logo

PM मोदी की अपील का दिखा असर: जज साहब ने छोड़ी सरकारी गाड़ी, साइकिल से पहुंचे कोर्ट, ईंधन बचाने की दी सीख

 
PM मोदी की अपील का दिखा असर: जज साहब ने छोड़ी सरकारी गाड़ी, साइकिल से पहुंचे कोर्ट, ईंधन बचाने की दी सीख
Newshaat Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब न्यायपालिका में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल मंगलवार को साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने सरकारी आवास से करीब 3 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय कर पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

खास बात यह रही कि इस दौरान कोर्ट का एक कर्मचारी भी जरूरी सामान लेकर उनके साथ साइकिल से चलता नजर आया। जस्टिस बंसल का यह सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

जस्टिस डीडी बंसल ने कहा कि जहां तक संभव हो, लोगों को छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से मिली है।

जस्टिस बंसल की इस पहल को आम लोगों के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं।