दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत के लिए सरकार का बड़ा कदम, CM ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी
Delhi CM Rekha Gupta Initiative: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय से भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इन मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के जरिए से ठंडा और स्वच्छ पेयजल जगह-जगह उपलब्ध कराया जाएगा. इन यूनिट्स में ORS के पैकेट वितरित किए जाएंगे और प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा प्रदान की जाएगी.

इसके अलावा लोगों को लू और तेज धूप से बचाव हेतु कॉटन के गमछे और कैप उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की गई है. आप सभी से अपील है कि इस भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें. किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त की जा सकती है.

मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स में क्या-क्या मिलेगी सुविधा
- ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा
- ORS के पैकेट वितरित किए जाएंगे
- प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा प्रदान की जाएगी
- लोगों को लू और तेज धूप से बचाव हेतु कॉटन के गमछे और कैप उपलब्ध कराए जाएंगे

हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी
रेखा गुप्ता ने हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की है. उन्होंने कहा कि आप सभी से अपील है कि इस भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें. बता दें, किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त की जा सकती है.
जागरूकता पर भी जोर
सरकार ने इसके साथ एक Heat Action Plan बुकलेट भी जारी की है, ताकि लोग लू से बचाव के उपाय समझ सकें और सावधानी बरतें।
कैसे मिलेगी मदद?
जरूरत पड़ने पर नागरिक 112 हेल्पलाइन के जरिए इन मोबाइल यूनिट्स की सहायता ले सकते हैं।
कुल मिलाकर, यह पहल खासकर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो खुले में काम करते हैं या जिन्हें भीषण गर्मी में तुरंत सहायता की जरूरत पड़ती है







