बंगाल में सत्ता का महासंग्राम आज होगा तय, ममता बनर्जी की वापसी या बीजेपी की ऐतिहासिक Entry? 294 सीटों पर आएंगे नतीजे...
Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत का आज बड़ा दिन है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (294 सीटों) के नतीजों को लेकर आज 4 मई 2026 को वोट गणना जारी/शुरू हैं और शाम तक पूरा परिणाम आने की उम्मीद है. राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगी या फिर भारतीय जनता पार्टी राज्य में नया इतिहास रचेगी. बंगाल में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

इस चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है. शुरुआती रुझान और एग्जिट पोल कड़े मुकाबले की ओर इशारा कर चुके हैं. राज्य की 294 सीटों पर फैला यह चुनाव न सिर्फ सत्ता का फैसला करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए पश्चिम बंगाल की राजनीतिक दिशा भी तय करेगा। चुनाव आयोग के अनुसार शाम तक अधिकांश सीटों के नतीजे साफ हो जाने की उम्मीद है. सुबह से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही यह साफ होने लगेगा कि ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी या फिर बीजेपी बंगाल में इतिहास रचते पहली बार सरकार बनाएगी.
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। बहुमत के लिए किसी भी दल को 148 सीटों की जरूरत है. एग्जिट पोल्स ने मुकाबले को कांटे का बताया है, जिससे नतीजों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. यदि TMC बहुमत हासिल करती है तो ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. वहीं, अगर BJP को स्पष्ट बहुमत मिलता है तो यह बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा.







