Newshaat_Logo

केन्या में भारतीय उच्चायोग ने मनाया संविधान दिवस, संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ

भारत के संविधान दिवस के अवसर पर केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
संविधान

भारत के संविधान दिवस के अवसर पर केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्या में भारत के उच्चायुक्त ने उच्चायोग की पूरी टीम के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा उनके प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

यह आयोजन भारतीय संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।