Movie prime

दिल्ली में दीप उत्सव के साथ लौटी आस्था की रोशनी: “अब ऐसी सरकार है जो जनता की भावनाओं को समझती है”- वीरेंद्र सचदेवा

 
दिल्ली में दीप उत्सव के साथ लौटी आस्था की रोशनी: “अब ऐसी सरकार है जो जनता की भावनाओं को समझती है”- वीरेंद्र सचदेवा

New Delhi: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राजधानी में मनाए जा रहे दीपोत्सव पर कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक चेतना की पुनर्स्थापना है। उन्होंने कहा, “लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में ऐसी सरकार आई है जो यहां की जनता की भावनाओं को सच में समझती है।”

दिल्ली की सरकार हर धर्म का सम्मान कर रही है

सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दीपोत्सव कार्यक्रम में स्वयं शामिल होकर यह संदेश दिया है कि यह सरकार न केवल हिंदू परंपराओं को सम्मान देती है, बल्कि सभी धर्मों के प्रति समान आदर का भाव रखती है। जो दीप उत्सव अयोध्या और अन्य शहरों में अब तक सुनते आए थे, अब वही भव्य दृश्य दिल्ली में देखने को मिला है। यह राजधानी की सांस्कृतिक जागृति का प्रतीक है, उन्होंने कहा।

12 सालों के तुष्टीकरण का अंत, अब धर्म का सम्मान

भाजपा अध्यक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों की सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति की और हिंदू त्योहारों का मज़ाक बनाया। उन्होंने कहा, “जब माननीय कोर्ट ने दिल्ली में ग्रीन पटाखों को मंज़ूरी दी, तो यह स्पष्ट हो गया कि पिछले शासन की नीतियाँ एकतरफ़ा थीं। आज दिल्ली की जनता को महसूस हो रहा है कि अब उनकी आस्था और परंपराओं को सम्मान मिल रहा है।”

“ट्रिपल इंजन सरकार से दिल्ली में विकास और विश्वास दोनों बढ़े”

सचदेवा ने आगे कहा कि पिछले सात वर्षों में दिल्ली की जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाली ट्रिपल इंजन सरकार केंद्र, निगम और अब राज्य के कामकाज से भरोसा महसूस किया है। भाजपा सरकार विकास की नई गाथा लिखने जा रही है। आने वाले समय में दिल्लीवासियों को कई नई सुविधाएं और योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस बार की दिवाली इसलिए भी खास है क्योंकि यह दोहरी खुशी- विकास और आस्था-दोनों का प्रतीक है।”

दिल्ली की दीपावली अब केवल रोशनी नहीं, भावना की पहचान

सचदेवा ने कहा कि दीपोत्सव सिर्फ दीयों की जगमगाहट नहीं, बल्कि दिल्ली की आत्मा का उत्सव है। उन्होंने कहा, यह दीपावली दिल्ली के उस नए अध्याय की शुरुआत है, जहाँ परंपरा, प्रगति और परस्पर सम्मान साथ-साथ चलेंगे।