Newshaat_Logo

डिलीवरी बॉय की लोकेशन 40 मिनट से थी एक जगह, तो बंदा पहुंचा तो जो देखा उस पर यकीन नहीं हुआ...

New Delhi: Zomato से खाना ऑर्डर करने के बाद एक ग्राहक उस वक्त हैरान रह गया, जब ऐप पर डिलीवरी बॉय की लोकेशन करीब 40 मिनट तक एक ही जगह पर रुकी दिखाई देती रही. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर रिषभ नाम का ग्राहक खुद उस लोकेशन पर पहुंच गया. वहां पहुंचने के बाद रिषभ ने जो नजारा देखा, उसे देखकर वह भी हैरान रह गया...
 
viral

Delhi Zomato Viral Story: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी का इंतजार हर किसी को रहता है। लेकिन दिल्ली में एक ग्राहक के साथ ऐसा मामला सामने आया, जिसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए। ग्राहक का दावा है कि ऑर्डर करने के बाद करीब 40 मिनट तक डिलीवरी एजेंट की लोकेशन एक ही जगह दिखाई देती रही। जब वह खुद उस लोकेशन पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया।

Zomato से ऑर्डर किया खाना, 40 मिनट तक नहीं हिला डिलीवरी बॉय, तो बंदा पहुंचा  लोकेशन पर , नजारा देख यकीन नहीं हुआ - rishabh from delhi claims two people  eating his

40 मिनट तक एक ही जगह दिखी डिलीवरी की लोकेशन

यह मामला दिल्ली के रहने वाले रिषभ कौशिक की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। रिषभ ने रात करीब 11 बजे खाना ऑर्डर किया था। काफी देर तक खाना नहीं पहुंचा तो उन्होंने ऐप पर ऑर्डर की स्थिति चेक की।

ऐप पर डिलीवरी एजेंट उनके आसपास ही दिखाई दे रहा था और कुछ देर में खाना पहुंचने की जानकारी मिल रही थी। लेकिन इंतजार बढ़ता गया और डिलीवरी नहीं हुई।

इसके बाद रिषभ ने ऐप पर डिलीवरी एजेंट की लोकेशन ट्रैक करनी शुरू की। उनका कहना है कि करीब 40 मिनट तक डिलीवरी एजेंट की लोकेशन एक ही जगह पर दिखाई देती रही।

news

लोकेशन पर पहुंचे ग्राहक तो खाना खा रहे थे लोग

मामले को समझने के लिए रिषभ खुद उस लोकेशन पर पहुंच गए। उनके मुताबिक, वहां कुछ लोग वही खाना खा रहे थे, जिसे उन्होंने ऑर्डर किया था।

रिषभ ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उन्हें बताया गया कि उनका खाना बिक चुका है और इसके लिए करीब 100 रुपये लिए गए थे। इस घटना के बाद उन्होंने फूड डिलीवरी सिस्टम को लेकर कई सवाल उठाए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कस्टमर सर्विस से संपर्क करने पर उन्हें एक बॉट के जरिए जवाब मिला। इसी अनुभव को लेकर रिषभ ने लिखा कि यह मामला अब सिर्फ फूड डिलीवरी का नहीं, बल्कि 'फूड शेयरिंग इकोनॉमी' जैसा हो गया है।

Zomato से ऑर्डर किया खाना, 40 मिनट तक नहीं हिला डिलीवरी बॉय, तो बंदा पहुंचा  लोकेशन पर , नजारा देख यकीन नहीं हुआ - rishabh from delhi claims two people  eating his

ऐप पर बाद में दिखा 'Delivered'

मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया। रिषभ ने बाद में ऐप का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उनका ऑर्डर रात 12:18 बजे डिलीवर दिखाया गया था।

हालांकि, रिषभ के मुताबिक उस समय तक उन्हें खाना मिला ही नहीं था। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस घटना ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी की प्रक्रिया और डिलीवरी एजेंट की ट्रैकिंग को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

रिषभ कौशिक की पोस्ट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में Zomato या संबंधित डिलीवरी एजेंट की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।