नड्डा-जितेंद्र सिंह और CJP के बीच बैठक खत्म, बातचीत के नतीजों पर टिकी सबकी निगाहें
CJP Protest: केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ CJP (छात्र युवा संघर्ष समिति) के प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई. बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे वार्ता के नतीजों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
Jul 24, 2026, 14:52 IST

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्र सरकार और CJP के डेलिगेशन के बीच हुई बैठक खत्म हो गई है. बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP के नेताओं से बातचीत की. बैठक में आंदोलन और CJP की मांगों पर चर्चा होनी थी, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से यह नहीं बताया गया है कि बातचीत में क्या फैसला हुआ. अब सभी की नजर सरकार और CJP के आधिकारिक बयान पर टिकी है.