Newshaat_Logo

चार दिन तक सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने यूपी के लिए जारी की चेतावनी

UP Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में दिन के समय गर्मी का असर अधिक रहेगा. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं और अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 
 
JHARKHAND

UP Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गर्मी और उमस को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है.

महाराष्ट्र में आफत की गर्मी, दिल्ली में भी 40 डिग्री पारा, जानें देशभर का  मौसम - weather maharashtra heatwave delhi high temperature IMD rainfall  alert ahlbs - AajTak

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में दिन के समय गर्मी का असर अधिक रहेगा. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं और अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

IMD की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में अगले चार दिन तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए  आपके शहर में कब होगी बारिशि

मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकन 21 जून से 24 जून तक कई शहरों में लू की स्थिति रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 21 जून से 24 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 20 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 26 जून को भी कुछ इलाकों में बारिश और मेघगर्जन के आसार हैं. इसके अलावा बीच के पांच दिनों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की बात कही गयी है.

 

यूपी में हीट वेव का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 20 से 24 जून तक लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पश्चिमी यूपी में फिलहाल किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लोगों को दोपहर के समय धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में भीषम गर्मी का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर में लू का कहर देखने को मिलेगा. इसके अलावा बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच, उन्नाव, कानपुर, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर,अमेठी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और बलिया में भी लू चलेगी. वहीं पूर्वी यूपी में फिलहाल 23 जून तक हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है. पूर्वी यूपी में 24 जून को बारिश होने के संकेत है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 20 जून दिन शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.