“मुझे बार-बार अपमानित करते हैं”- TMC सांसद काकोली घोष का कल्याण बनर्जी पर बड़ा आरोप
Kolkata: तृणमूल कांग्रेस की सांसद Kakoli Ghosh Dastidar ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद Kalyan Banerjee पर गंभीर आरोप लगाए हैं. काकोली घोष ने दावा किया कि कल्याण बनर्जी बार-बार उन्हें अपमानित करते हैं और सार्वजनिक मंचों पर भी उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

आज गुरुवार 28 मई को पार्टी सांसद काकोली घोष दस्तीकार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है. उन्होंने पार्टी के साथी और लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर उनके साथ गाली-गलौज करने और महिला सांसदों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

यह शिकायत विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी (TMC) के अंदर बढ़ती दरार के बीच आई है, जिसमें सार्वजनिक रूप से असंतोष और आंतरिक बेचैनी खुलकर सामने आ रही है. स्पीकर को लिखे अपने लेटर में घोष दस्तीदार ने फॉर्मल तौर पर शिकायत दर्ज करने की इजाजत मांगी और कल्याण बनर्जी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की.

पश्चिम बंगाल के बारासात से सांसद ने लेटर में लिखा कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेल (AITC) के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ एक फॉर्मल शिकायत करने की परमिशन चाहती हूं, जिन्होंने लोकसभा के अंदर मुझे बार-बार गाली दी है. यह औरतों से नफरत कई महिला मेंबर्स के खिलाफ रही है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए. बता दें, न तो कल्याण बनर्जी और न ही टीएमसी नेतृत्व ने उनकी शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी.
यह घटनाक्रम इसलिए अहम है क्योंकि यह चार बार बारासात से तृणमूल सांसद ने कल बुधवार को टीएमसी (TMC) में सभी ऑर्गेनाइजेशनल पोस्ट छोड़ने और पार्टी लीडरशिप के कुछ हिस्सों के खिलाफ तीखे राजनीतिक हमले शुरू करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है. हालांकि, वह बारासात की सांसद बनी हुई हैं.







