Newshaat_Logo

बंगाल चुनाव 2026 से पहले कड़ा सुरक्षा घेरा: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले India–Bangladesh बॉर्डर सील, जानिए किन लोगों को मिलेगी छूट

West Bengal Election Phase 2 Security: टों पर 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा मार्गों को पूरी तरह प्रतिबंधित यानी सील कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित घुसपैठ या चुनावी खलल को रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया है.
 
NAYIONAL NEWS

India Bangladesh Border Sealed Bengal Election: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव (29 अप्रैल) को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और 142 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं. शहरी इलाकों में महिला अर्धसैनिक बलों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की जा रही है. उत्तर 24 परगना जिले की 33 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा मार्गों को पूरी तरह प्रतिबंधित यानी सील कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित घुसपैठ या चुनावी खलल को रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया है. दक्षिण एशिया के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र ‘पेट्रापोल लैंड पोर्ट’ पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है.

DG BSF लगातार दूसरे दिन भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के दौरे पर, आज पेट्रापोल  क्रासिंग का लेंगे जायजा - DG BSF on visit to India Bangladesh border for  the second consecutive day ...

26 अप्रैल से ही लागू हैं कड़े प्रतिबंध

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सीमा पर आवाजाही को लेकर नियम बेहद सख्त कर दिये गये हैं. यह प्रतिबंध 26 अप्रैल की शाम 6 बजे से ही लागू कर दिया गया है, जो मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगा. उत्तर 24 परगना जिले से लगे बांग्लादेशी सीमा क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति या वाहन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने या यहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. सीमा पार व्यापार का मुख्य केंद्र होने के कारण पेट्रापोल लैंड पोर्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रभावित न हो.

मानवीय आधार पर इन्हें मिलेगी छूट

प्रशासन ने इस सख्त पाबंदी के बीच कुछ विशेष परिस्थितियों में रियायत देने का भी फैसला किया है. इमरजेंसी मेडिकल की स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही की छूट रहेगी. भारतीय क्षेत्र के वे निवासी जो मतदान करने के लिए सीमा पार से वापस लौट रहे हैं, उन्हें भारत की सीमा में आने की अनुमति दी जायेगी. ऐसी वस्तुएं, जो तय समयसीमा में खराब हो सकती हैं, उनके परिवहन को शर्तों के साथ मंजूरी दी गयी है. पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ लगभग 2,200 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है. अधिकारियों का कहना है कि उत्तर 24 परगना जैसे जिलों में सीमा का एक बड़ा हिस्सा ‘ओपन’ यानी खुला हुआ है. इसकी वजह से चुनावों के दौरान सुरक्षा चुनौतियां बढ़ जाती हैं.

बीएसएफ के साथ स्थानीय पुलिस भी सीमा पर कर रही गश्त

पेट्रापोल लैंड पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी सीमावर्ती गांवों में गश्त कर रही है.

India Bangladesh Border Sealed: उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर वोट 29 को

शुक्रवार 29 अप्रैल को होने वाले इस मतदान में उत्तर 24 परगना की 33 सीटों का परिणाम राज्य की अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगा. यही वजह है कि प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर को किले में तब्दील कर दिया है.