Newshaat_Logo

लगातार बुलडोजर कार्रवाई पर भड़की तृणमूल कांग्रेस, बंगाल भर में सड़कों पर उतरने की तैयारी...

West Bengal: तृणमूल कार्यकर्ता 21 मई को हावड़ा, सियालदह और बालीगंज रेलवे स्टेशन के पास विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इसी दिन फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान होना है. भाजपा की “बुलडोजर राजनीति” और स्टेशन परिसर में बेदखली अभियान के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला कालीघाट में तृणमूल विधायकों की बैठक में लिया गया,
 
JHARKHAND

West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लगातार बुलडोजर एक्शन के खिलाफ टीएमसी सड़क पर उतरने की तैयारी में है. ममता बनर्जी ने सीएम शुभेंदु सरकार पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाया है. 21 मई को टीएमसी नेता हावड़ा, सियालदाह में प्रदर्शन भी करेंगे. ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद TMC नेता कुमाल घोष ने कहा है कि टीएमसी बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ आंदोलन करेंगी.

तृणमूल कार्यकर्ता 21 मई को हावड़ा, सियालदह और बालीगंज रेलवे स्टेशन के पास विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इसी दिन फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान होना है. भाजपा की “बुलडोजर राजनीति” और स्टेशन परिसर में बेदखली अभियान के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला कालीघाट में तृणमूल विधायकों की बैठक में लिया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी शामिल हुईं.

ममता ने राज्य में जारी बुलडोजर कार्रवाई और अतिक्रमण विरोधी अभियानों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “छोटे विक्रेताओं की दुकानें बुलडोजर से तोड़ी जा रही हैं. यह सरकार हमारे संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों का मजाक उड़ा रही है.