Newshaat_Logo

तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका, प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा

Kolkata: इस्तीफा देने के बाद प्रकाश चिक बराइक ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता के जनादेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने संकेत दिया कि राज्य की राजनीति में बदलते समीकरणों के बीच उन्होंने यह कदम उठाया है.
 
WEST BENGAL

Kolkata: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा, जब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बराइक का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब पार्टी पहले से ही लगातार इस्तीफों और अंदरूनी असंतोष का सामना कर रही है. यह एक सप्ताह के भीतर TMC के तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा माना जा रहा है.

तृणमूल कांग्रेस के एक और राज्यसभा सांसद का इस्तीफा, जानिए अब किसने दिया  ममता को झटका | TMC Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik has resigned from the  Upper House

इस्तीफा देने के बाद प्रकाश चिक बराइक ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता के जनादेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने संकेत दिया कि राज्य की राजनीति में बदलते समीकरणों के बीच उन्होंने यह कदम उठाया है. हाल के दिनों में TMC के कई नेताओं और सांसदों के इस्तीफों ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रहे इस्तीफे पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष की ओर इशारा कर रहे हैं.

पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा इस्तीफा है, इससे पहले सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर रॉय भी पार्टी छोड़ चुके हैं. बराइक ने राज्यसभा सभापति को भेजे पत्र में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला पश्चिम बंगाल की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. इस्तीफे के बाद TMC की राज्यसभा में संख्या घटकर 10 रह गई है.