तृणमूल कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी: शेरमन अली अहमद को मांडिया से टिकट मिला..9 अप्रैल को असम विधानसभा चुनाव, 4 मई को मतगणना...
Assam VidhanSabha Election: तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इस सूची में कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को मांडिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी ने चमारिया सीट से डुलू अहमद की उम्मीदवारी वापस ले ली है.
अब तक 17 उम्मीदवार घोषित
नई सूची में 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि पहली सूची में 11 नाम थे. चमारिया से उम्मीदवार हटाने के बाद पार्टी अब तक कुल 17 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.
कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल हुए शेरमन अली
तीन बार के विधायक शेरमन अली अहमद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पहले रायजोर दल में शामिल हुए थे. लेकिन गठबंधन में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने TMC का दामन थाम लिया और अब उन्हें मांडिया से उम्मीदवार बनाया गया है.
दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार
- हाजो-सुआलकुची: रोजी अहमद
- गुवाहाटी सेंट्रल: अभिजीत मजूमदार
- चाबुआ-लाहोवाल: इनुस कुमार कंदन
- मरियानी: परेश बोरा
- करीमगंज उत्तर: परिमल रंजन रॉय
- करीमगंज दक्षिण: अजीज अहमद खान
- चमारिया सीट पर बदलाव
पार्टी ने स्पष्ट किया कि पहली सूची में शामिल चमारिया सीट (क्रम संख्या 27) से उम्मीदवार की घोषणा को संशोधित करते हुए नाम वापस लिया गया है.
9 अप्रैल को मतदान
असम विधानसभा की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद नई सरकार का फैसला हो जाएगा.







