Newshaat_Logo

UP Election 2027: अजय राय का बड़ा दावा- मजबूती से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, क्या है पूरा प्लान?

Ayodhya:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बीच अजय राय ने कहा है कि पार्टी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया है. अजय राय इससे पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी की बात कह चुके हैं.

 
national

Ayodhya:   उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने जन्मदिन के अवसर पर काशी से अयोध्या पहुंचे। रामनगरी पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद अजय राय ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर भगवान हनुमंत लला का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

BJP विधायक राजेश्वर सिंह पर टिप्पणी मामले में अजय राय पर FIR, जानें क्या है  पूरा विवाद | FIR has been filed against Uttar Pradesh Congress President Ajay  Rai in Lucknow -

दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने अपने जन्मदिन पर अयोध्या आने को सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की कृपा से उन्हें जनता की सेवा करने की शक्ति मिलती है और उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना है।

प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर क्या बोले अजय राय?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व का निर्णय है। पार्टी ने उन्हें जितना समय और जो जिम्मेदारी दी, उन्होंने पूरी ताकत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले का सम्मान करते हैं और आगे भी कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

अजय राय ने कहा कि व्यक्तिगत विषयों से ऊपर उठकर देश और राष्ट्र की बात करने की जरूरत है। उन्होंने अपना फोकस कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रखने की बात कही।

2027 विधानसभा चुनाव पर अजय राय का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कांग्रेस की स्थिति पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

अजय राय के मुताबिक, जनता का भरोसा कांग्रेस की तरफ लौट रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में कांग्रेस मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

गठबंधन के सवाल पर क्या कहा?

2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। फिलहाल पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

'प्यार और मोहब्बत बांटते रहें'

अयोध्या दौरे के अंत में अजय राय ने कहा कि भगवान राम की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने इच्छा जताई कि वह जीवनभर जनता की सेवा करते रहें, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहें और समाज में प्यार और मोहब्बत का संदेश देते रहें।

अजय राय का यह अयोध्या दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो रही हैं।