Newshaat_Logo

UP Election 2027: अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक! 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र, महिलाओं को पेंशन और मुफ्त मेट्रो का वादा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी एजेंडा जारी करेगी. अखिलेश यादव दोपहर 3 बजे 'जन-मन घोषणापत्र', 'सत्ताइस का संकल्प' और 'संकल्प PDA प्रमाण पत्र' लॉन्च करेंगे. पार्टी सभी 75 जिलों और लखनऊ के लिए अलग-अलग चुनावी दस्तावेज तैयार कर रही है. महिलाओं की पेंशन, मुफ्त बिजली, स्वरोजगार सहायता और लखनऊ में मुफ्त मेट्रो यात्रा जैसे संभावित वादों पर सबकी नजर है.
 
UP

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी का चुनावी एजेंडा जनता के सामने रखेंगे। खास बात यह है कि इस बार पार्टी सिर्फ एक प्रदेश स्तरीय घोषणापत्र नहीं, बल्कि सभी 75 जिलों और राजधानी लखनऊ के लिए अलग-अलग चुनावी दस्तावेज जारी करने जा रही है।

लखनऊ में 26 नवंबर को जुटेंगे बड़े नेता, सपा जारी करेगी चुनावी घोषणापत्र  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज ...

तीन दस्तावेजों से जनता तक पहुंचेगा सपा का चुनावी एजेंडा

समाजवादी पार्टी अपने चुनावी वादों को तीन दस्तावेजों के जरिए पेश करेगी। इनमें 'जन-मन घोषणापत्र', 'सत्ताइस का संकल्प' और 'संकल्प PDA प्रमाण पत्र' शामिल हैं। अखिलेश यादव 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे इन्हें लॉन्च करेंगे। पार्टी की कोशिश स्थानीय जरूरतों और जनता से जुड़े मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देने की है।

75 जिलों के लिए अलग-अलग चुनावी वादे

सपा की रणनीति में इस बार जिला स्तर के मुद्दों को खास जगह दी गयी है। प्रदेश के सभी 75 जिलों और अलग-अलग मंडलों के लिए अलग चुनावी दस्तावेज तैयार किये गये हैं। लखनऊ के लिए भी विशेष घोषणापत्र होगा। इससे पार्टी स्थानीय समस्याओं और क्षेत्रीय मांगों को सीधे चुनावी वादों से जोड़ना चाहती है।

महिलाओं की पेंशन और मुफ्त मेट्रो यात्रा पर नजर

संभावित चुनावी वादों में महिलाओं की पेंशन, मुफ्त बिजली और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। वहीं, लखनऊ में मुफ्त मेट्रो यात्रा का प्रस्ताव भी चर्चा में है। हालांकि, इन वादों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब सबकी नजर अखिलेश यादव की घोषणा पर है कि सपा 2027 के चुनाव के लिए जनता को क्या-क्या गारंटी देती है।