Newshaat_Logo

UP Voter Registration 2027: एक हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा आवेदन, जानिए कौन सा जिला रहा नंबर-1?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता बनने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 17 से 23 नवंबर के बीच फॉर्म-6 के जरिए 10.39 लाख से अधिक आवेदन जमा हुए. इनमें से करीब 6.40 लाख आवेदन सिर्फ 21 और 22 नवंबर के विशेष अभियान के दौरान आए. गाजियाबाद आवेदन के मामले में सबसे आगे रहा.
 
UP

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SSR-2027) के तहत नए वोटर बनने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। महज एक सप्ताह में प्रदेशभर से 10 लाख 39 हजार 836 फॉर्म-6 जमा किए गए हैं। खास बात यह है कि 21 और 22 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान में ही 6.40 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया।

UP SIR Voter List 2026: आ गई यूपी की वोटर लिस्ट, 2.89 करोड़ नाम कटे, कैसे  डाउनलोड करें पीडीएफ? - India TV Hindi

दो दिनों में आए 6.40 लाख आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के जारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 से 23 नवंबर के बीच कुल 10,39,836 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 22 नवंबर को सबसे ज्यादा 3,99,218 फॉर्म-6 जमा किए गए। वहीं, 21 और 22 नवंबर को मिलाकर 6,40,239 आवेदन प्राप्त हुए। यानी एक सप्ताह के कुल आवेदनों में करीब 61.6 प्रतिशत आवेदन सिर्फ दो दिनों में आए।

गाजियाबाद ने मारी बाजी, खीरी दूसरे नंबर पर

नए मतदाताओं के पंजीकरण में गाजियाबाद पूरे प्रदेश में सबसे आगे रहा। यहां एक सप्ताह के दौरान 57,981 फॉर्म-6 जमा किए गए। प्रति मतदान केंद्र आवेदन के औसत में भी गाजियाबाद 19.67 के साथ पहले स्थान पर रहा।

इस सूची में खीरी 15.24 आवेदन प्रति मतदान केंद्र के साथ दूसरे और बाराबंकी 11.18 के औसत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

ये जिले भी टॉप-10 में शामिल

गाजियाबाद, खीरी और बाराबंकी के अलावा संभल, आगरा, सोनभद्र, कासगंज, कन्नौज, मैनपुरी और बुलंदशहर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

निर्वाचन आयोग का लक्ष्य विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को अपडेट करना और सभी पात्र नए मतदाताओं को इसमें शामिल करना है।