Newshaat_Logo

UPPSC New Chairman: IPS आलोक सिंह बने नए अध्यक्ष, 60 दावेदारों के बीच हुआ चयन!

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. 1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह को अगले दो वर्षों के लिए आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वर्तमान में वह डीजी PAC के पद पर तैनात हैं और उनके पास यूपी स्पेशल पुलिस के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी है. अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन आए थे. अब नए अध्यक्ष के सामने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की चुनौती होगी.
 
UPSC

UP: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। 1995 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक सिंह को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह पुलिस महानिदेशक (PAC) के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा उनके पास यूपी स्पेशल पुलिस के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी है।

UPPSC News: 1995 बैच के IPS, कौन हैं आलोक सिंह; संभालेंगे यूपी की सबसे बड़ी  भर्तियों की कमान, Career Hindi News - Hindustan

आलोक सिंह की नियुक्ति को प्रदेश की प्रशासनिक और भर्ती व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वह अगले दो वर्षों तक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने आयोग की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संचालित करने की चुनौती होगी।

60 से अधिक दावेदारों के बीच आलोक सिंह के नाम पर मुहर

UPPSC अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस पद को लेकर कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में थे। हालांकि, अंतिम रूप से 1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

चार प्रमुख भर्ती संस्थाओं की कमान IPS अधिकारियों के पास

आलोक सिंह की नियुक्ति के बाद उत्तर प्रदेश की चार प्रमुख भर्ती संस्थाओं का नेतृत्व सेवारत या सेवानिवृत्त IPS अधिकारियों के हाथों में होने की चर्चा तेज हो गई है। इससे प्रदेश की भर्ती व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

UPPSC उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने अभ्यर्थियों का भरोसा कायम करने और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने की अहम जिम्मेदारी होगी।